एक ऐसा हिल स्टेशन, जहाँ नहीं चलते वाहन

एक ऐसा शहरी जीवन और यहां की आपाधापी से उकता गए लोगों को माथेरान जरूर जाना चाहिए। यह मुबाई से 90 किलोमीटर की दूरी पर छोटा सा हिल स्टेशन हैं। यहां आकर प्रकृति की मोहकता का अनुभव किया जा सकता है। व्यस्त जीवनशैली से रिलेक्स होने के लिए या बढ़िया जगह है। माथेरान की प्राकृतिक सुंदरता इतनी है कि वस आंखें नहीं हटतीं। यह हिल स्टेशन महाराष्ट्र के राजगढ़ जिले में कर्जत तहसिंह नामक जगह पर है। वीकेंड गुजारने के लिए माथेरान से अच्छा कोई विकल्प नहीं है। 1850 में । जायरान को ब्रिटिश और ठाणे के कलक्टर ने हिल स्टेशन घोषित किया था।


भारत सरकार ने माथेरान को इको सेंसेटिव क्षेत्र घोषित किया है। यह उन कुछ जगहों में से एक है जहां वाहनों के आने-जाने की अनुमति नहीं है। माथेरान आपको उस सौ साल पहले की याद दिलाएगा, जब यहा वाहन नहीं हुआ करते थे। वाहन के प्रतिबंध के कारण यह जगह बेहद शांत है। हालांकि यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। यहां ऐसा हिल स्टेशनके घने जंगल, चारों तरफ फेले पहाड़ और घाटियां बेहतरीन दृश्य प्रस्तुत करते हैं। माथेरान का वन ट्री हिल अद्भुत है। इस पहाड़ पर सिर्फ एक ही पेड़ है जिस वजह से इसे 'वन ट्री हिल' कहा जाता है। ट्रेकर्स के लिए यहाँ बेहतरीन ढलान है। खंडाला प्याइंट देखने का मजा वारिश के दिनों में आता है उन दिनों यहां हरियाली और वाटरफाल्स का मजा लिया जा सकता है। प्रवल फोर्ट का नाम प्रवल हिल के नाम पर पड़ा है। प्रवल हिल की जगह ही प्रबल किले का निर्माण किया गया। जहां ऐतिहासिक धरोहर है। घने जंगलों के वीच श्री पिशरनाथ मंदिर भी आकर्षण का केंद्र है। यह मंदिर चारलॉटे झील के पास है, जो माथेरान का बेहतरीन पिकनिक स्पॉट भी है। माथेरान में ऐसे बहुत सारे प्वाइंट हैं, जहां से माथेरान की प्राकृतिक खूबसूरती दिखाई देती है। जैसे लुकआउट प्वाइंट, जहां से माथेरान के पूरे गांव का दृश्य मन को प्रफुल्लित करता है। इसी में मनोरमा प्वाइंट है, जहां से माथेरान का सनराइज देखा जा सकता है। मंकी प्वाइंट, पोरकृपाइन प्वाइंट (यहां से सनसेट का अद्भुत नजारा मन को मोह लेता है), लुइसा प्वाइंट, इको प्वाइंट, रामबाग प्वाइंट (माथेरान से उत्तर की ओर), हर्ट प्वाइंट, कोरोनेशन प्वाइंट, चौक प्वाइट भी दर्शनीय हैं। 


माथेरान लगभग 30 प्याइट, दो झील, दापात, यार धार्मिक जगह और एक रेसकोर्स है, जिन्हें देखा जा सकता है। माथेरान जाने के लिए नजदीकी हवाई अड्डा मुबह इंटरनेशनल एयरपोर्ट १० किलामाटर दूर है। यहां आने के लिए सड़क और रेल यातायात का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। टॉय ट्रेन से माथेरान के बेहतरीन पहाड़ी ढलान व घाटियों के अद्भुत दृश्य का आनंद लिया जा सकता है।