जानिए विभिन्न दिनों में जन्म लेने वाली स्त्रियों का जीवन

हमेशा से ही ऐसा माना जाता है कि स्त्रियों को समझना असंभव ही है। किसी भी स्त्री को समझने के लिए उससे बात करना बहुत जरूरी है लेकिन कई बार जान-पहचान होने के बाद भी स्त्रियों को समझना मुश्किल ही सिद्ध होता है। ज्योतिष के अनुसार कई ऐसी विधियां बताई गई हैं जिनसे किसी स्त्री के स्वभाव और भविष्य को मालूम किया जा सकता है। जानिए कोई स्त्री किस वार को पैदा हुई है, उस जन्म वार के अनुसार किसी स्त्री का स्वभाव कैसा हो सकता है....


सोमवार- सोमवार को जन्म * लेने वाली स्त्री सामान्यतः दिखने में सुंदर होती है। ऐसी स्त्रियां शुद्ध बुद्धि वाली, मीठा बोलने वाली, शांतिप्रिय, राजयोग वाली और पुत्रवान होती है। इनका जीवन सुख-समृद्धि के साथ व्यतीत होता है।


मंगलवार- ज्योतिष के अनुसार मंगलवार को जन्म लेने वाली स्त्री कठोर हृदय वाली होती है। ऐसी स्त्रियां आसानी से किसी पर दया नहीं करती और दोषी को कठोरता से दण्ड भी देती हैं। इस दिन जन्म लेने वाली कुछ स्त्रियां झगड़ालू स्वभाव की भी हो सकती हैं। शरीर से दुबली-पतली लेकिन शक्तिशााली होती हैं।


गुरुवार- जिन महिलाओं या लड़कियों का जन्म गुरुवार को हुआ है वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली और सभी गुणों में श्रेष्ठ होती हैं। इन्हें धन-सम्पत्ति का सुख प्राप्त होता है। सामान्यतः ये स्त्रियां शांतिप्रिय, धैर्यवान, पुत्रवान और सभी सुखों को प्राप्त करने वाली होती है।


शुक्रवार- यदि किसी स्त्री का जन्म शुक्रवार को हुआ है तो वह स्वभाव से चंचल होती है। ऐसी स्त्रियां मजाक-मस्ती करना विशेष रूप से पसंद करती हैं। घर-परिवार तथा समाज में इनका एक अलग स्थान होता है। इस दिन जन्म लेने वाली स्त्री सुंदर विचारों वाली और सौभाग्यशाली होती हैं। ये श्याम या काले वर्ण की हो सकती हैं अर्थात् इनका रूप-रंग सांवला हो सकता है।


शनिवार- शनिदेव के वार शनिवार को जन्म लेने वाली स्त्री शरीर से दुबली-पतली होती हैं और कद इनका लंबा होता है। समान्यतः इस दिन जन्म लेने वाली स्त्रियां काले रंग वाली या सांवले रंग वाल होती हैं। कभी-कभी ये महिलाएं दूसरों की चुगली भी कर देती हैं।


रविवार- जिस स्त्री का जन्म किसी भी माह के रविवार को हुआ है वह दान-पुण्य करने वाली, बलशाली, शत प्रवृत्ति वाली, चतुर और क्लेश करने वाली होती है। ऐसी स्त्रियाँ स्वभाव से धार्मिक भी होती हैं।


यहां वार के अनुसार बताया गया स्त्रियों का स्वभाव वार और उससे संबंधित ग्रह के आधार पर बताया गया है। कुंडली की अन्य ग्रह स्थिति के अनुसार यहां बताए गए स्त्रियों के स्वभाव में बदलाव भी हो सकता है। व्यक्ति के स्वभाव पर सभी ग्रह-नक्षत्रों का भी सीधा प्रभाव पड़ता है। अतः वार के अनुसार बताए गए स्वभाव में भिन्नता भी हो सकती है।