जलने पर कुछ घरेलू उपचार

• गाजर को पीसकर जले हुए भाग पर लेप कर देने से जलन नहीं होती। इससे फफोले भी नहीं पड़ते हैं।


* करेले के रस को जले हुए भाग पर रुई में भिगोंकर लगाने से जलन तुरन्त दूर होती है।


*चौलाई के पत्तों के साथ घास को पीस कर जले हुये स्थान पर लगाने से जलन तुरन्त दूर होती है।


*केले के अन्दर के भाग को पीस कर जले हुए भाग पर लगाने से जलन शीघ्र वन्द होती है व फफोले भी नहीं बनने पाते। काले तिल और चावलों को पीसकर जले हुए भाग पर लगाने से शीघ्र जलन नष्ट होती है। उक्त दोनों चीजों को पीसते समय पानी मिला सकते हैं। बथुवे का रस निकालकर जले हुए अंग पर लेप करने से जलन नष्ट होती है। • दही के साथ चूने को पीसकर लगाने से जलने से हुए फफोले ठीक होते हैं।


*मेंहदी के पत्तों को पीसकर जले हुए स्थान पर लगाएं। इस पर बीच-बीच में सरसों के तेल की बूंदे डालते रहें।


• टमाटर की हरी पत्तियों का रस निकालकर जले हुए अंग पर लगाने से जलन तुरन्त बंद होती है।


*लौंग को शहद के साथ पीस कर जले भाग पर लगाने से जख्म नहीं बनता है। जलन भी तुरन्त दूर होती है।


* अनार की पत्तियों को पीस कर जले हुए भाग पर लगाने से जलन नष्ट होती है।