अक्सर लोग शरीर के अंग को फड़कना शुभ नहीं मानते और इसे बुरा संकेत मानते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार शरीर के कुछ अंग अगर फड़के तो यह शुभ माना जाता है। भारतीय वास्तुशास्त्र के प्रमुख अंग सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों के फड़कने पर सामने आने वाले परिणामों के बारे में काफी गहनता से समझाया गया हैं, उन्हीं में से हम आपको बताने जा रहे हैं प्रमुख अंगों के बारे में जिन्हें फड़कने से क्या परिणाम सामने आ सकते हैं ये आप जान सकते हैं।
1- यदि होंठ फड़के तो समझो आपको प्रिय वस्तु की प्राप्ति होने वाली है या हितेषी का आगमन होने वाला है।
2. दांयी आँख व भौंहे फड़के तो अभिलाषाएं पूर्ण होने की संभावना है।
3. दोनों गाल फड़के तो बहुत ज्यादा मात्रा में धन की प्राप्ति होने वाली है।
4. कनपटी फड़कने से इच्छाएं पूर्ण होती हैं।
5. कान के फड़कने से ऐश्वर्य और लाभ की प्राप्ति होती है।
6. मस्तिष्क फड़के तो भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।
7, हार्थों की अंगुलियां या छाती फड़के तो खास मित्र से मुलाकात होती है।
8. नितंब फड़के तो अति विक्ष मिलने वाली है।
9. गुदा फड़के तो वाहन सुख प्राप्त होता है।